स्टंट, डर और ड्रामे के साथ लौट रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, जानिए प्रीमियर डेट, टाइम और कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
रोहित शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट सामने आ गई है. इस बार शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक समेत कई बड़े सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे.
Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date Announced: पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. रोहित शेट्टी का एडवेंचर और एक्शन से भरपूर शो अब धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. करीब दो साल बाद शो का नया सीजन टीवी पर लौट रहा है. साल 2025 में यह शो ऑनएयर नहीं हुआ था, जिसके बाद फैंस लगातार इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है.
Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date And Time: कब और कहां देख सकेंगे ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रीमियर 25 जुलाई से कलर्स चैनल पर होगा. शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें खतरनाक स्टंट्स और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिली. यह शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ खत्म होने के बाद ऑनएयर होगा.
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: इस बार कौन-कौन से सितारे दिखेंगे?
इस सीजन में टीवी और सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं. शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवत्रामणि, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वही, रित्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह नजर आएंगे. इस बार शो की शूटिंग केप टाउन में हुई है. खास बात यह है कि पहली बार पुराने कंटेस्टेंट्स को भी नए खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में उतारा जाएगा.
Khatron Ke Khiladi 15 Finalists: कौन हो सकते हैं फाइनलिस्ट?
शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फरहाना भट्ट और करण वाही शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स बताए जा रहे हैं. वहीं अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के टॉप 5 में पहुंचने की खबरें हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें– Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी, इन नामों पर लगी मुहर!
यह भी पढ़ें– Khatron Ke Khiladi 17 Winner: कौन है डिनो जेम्स, जिसने ट्रॉफी की अपने नाम, ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










