Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी, इन नामों पर लगी मुहर!

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2024 2:34 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय, धनश्री वर्मा के नाम की चर्चा हो रही है कि वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में भाग लेंगे. इस बीच बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार ने अब खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने की ओर इशारा किया है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14 Contestants List: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू होने लगी है. रोहित शेट्टी के शो में इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपना जलवा दिखाएंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अभिषेक कुमार, नील भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी जैसे सेलेब्स के नाम सामने आए है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो इसका हिस्सा होंगे. वहीं, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय, धनश्री वर्मा के नाम की भी चर्चा हो रही है. इस बीच बिग बॉस 17 के रनर-अप अभिषेक कुमार ने अब खतरों के खिलाड़ी 14 में जाने की ओर इशारा किया है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार लगाएंगे जान की बाजी

अभिषेक कुमार को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान अभिषेक ने कहा कि, “आप लोगों की वजह से शायद अब मैं लिफ्ट भी ट्राई करुंगा, क्योंकि अगर मैं ये स्टंट कर पाया तो…” इतना कहने के बाद वो चुप हो गए और हंसी छूट गई. इसके बाद पैपराजी ने कहा कि, “तो खतरों के खिलाड़ी में जा पाऊंगा.” इसपर एक्टर ने कहा कि मैं कुछ नहीं कह रहा हूं अभी. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/C2xaJeBybV4/

मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान होंगे खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा!

वहीं, गॉसिप मिलों का सुझाव है कि खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान को मेकर्स ने अप्रोच किया है. एक विश्वसनीय सूत्र ने विशेष रूप से फिल्मीबीट को बताया, “कलर्स चैनल ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. टीम नए सीजन की योजना बनाने में व्यस्त है और उनकी सूची में कुछ मशहूर हस्तियां हैं. हालांकि, इनमें से किसी ने भी अभी शो के लिए साइन नहीं किया है. लिस्ट में मनीषा और अभिषेक का भी नाम है. दोनों में से किसी एक के सो साइन करने की चर्चा तेज है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 यूट्यूबर्स अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी नजर आई थी.

https://www.instagram.com/p/Czvwdo6yNmr/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आ सकती हैं. ईशा मालवीय ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था और उनकी लव लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ईशा को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए मंजूरी मिल सकती है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है. बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतियोगी नील भट्ट केकेके 14 का हिस्सा हो सकते हैं. अभिनेता की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा केकेके सीजन 13 का हिस्सा थीं. वहीं, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और पेशे से प्रोफेशनल डांसर धनश्री वर्मा, एल्विश यादव, राधिका मुथुकुमार, शोएब इब्राहिम भी इस सीजन शो का हिस्सा बन सकते हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 के विनर डिनो जेम्स अब बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा? रैपर बोले- मेरे पर्सनैलिटी वाला शो…

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर थे रैपर डिनो जेम्स

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर रैपर डिनो जेम्स बने थे. अरिजीत तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा को पीछे छोड़ते हुए डिनो ने खिताब अपने नाम किया था. ट्राफी के साथ-साथ उन्हें 20 लाख और एक नई कार मिली थी. डिनो जेम्स एक रैपर हैं, जो 2016 में अपना रैप गीत “लूजर” रिलीज करने के बाद काफी लोकप्रिय हुए थे. ईटाइम्स से बातचीत में डिनो ने कहा, शो में रहने का अनुभव वाकई बहुत अच्छा था. शो में मुझे बहुत मजा आया. मैंने बहुत सारे टाइमपास किये, यह पूरी छुट्टी जैसा था. आप कह सकते हैं कि मैं अभी दो महीने की छुट्टी से आया हूं और फिर जाने के लिए तैयार हूं. वहीं, जब उनसे सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस में जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ ना कह दिया. इसपर उन्होंने कहा, नहीं, मैं बिग बॉस करने के लिए तैयार नहीं हूं. यह मेरे बस की बात नहीं, मैं ऐसा क्यों करूंगा? मेरे पर्सनैलिटी वाला शो नहीं है वो… निर्माताओं ने इसके लिए मुझसे संपर्क किया था लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं इसके लिए नहीं बना हूं और मैं इसे नहीं करना चाहूंगा.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 17 Winner: कौन है डिनो जेम्स, जिसने ट्रॉफी की अपने नाम, ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola