विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतिनिधि , जमालपुर ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कार वितरण किया गया. मुख्य अतिथि शिक्षा समिति पटना के अमरनाथ प्रसाद भारती थे. जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद यादव थे. अध्यक्षता मथुरा प्रसाद ने किया. जबकि मंच संचालन संकुल प्रमुख […]
प्रतिनिधि , जमालपुर ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कार वितरण किया गया. मुख्य अतिथि शिक्षा समिति पटना के अमरनाथ प्रसाद भारती थे. जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद यादव थे. अध्यक्षता मथुरा प्रसाद ने किया. जबकि मंच संचालन संकुल प्रमुख डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया. प्रतियोगिता में पांच समूह में बच्चे शामिल हुए थे. जिनमें प्रथम स्थान पर रमेश कुमार, रंजन राज, गौतम कुमार कांत, साकेत राज, आयुष कुमार रहे. दूसरा स्थान ब्रह्मर्षि कांत, चंदन, अनुनय, वैभव सिन्हा, शिवम ने हासिल किया. तीसरे स्थान पर अंकित कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, अभिषेक आनंद झा एवं रुस्तम कुमार ने बाजी मारी. सबसे प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संयोजन प्रणव कुमार एवं अनिल कुमार यादव ने किया. प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, अलका भारती, अनीता, खुशी व अविनाश मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










