मुंगेर में एलआइसी अभिकर्ता की गोली मार कर हत्या

Published at :01 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर में एलआइसी अभिकर्ता की गोली मार कर हत्या

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मकससपुर में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर एक एलआइसी अभिकर्ता सतीश शर्मा (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबला शर्मा को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 19फोटो कैप्सन : घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रतिनिधि, मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मकससपुर में बुधवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर एक एलआइसी अभिकर्ता सतीश शर्मा (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबला शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे तीन अपराधी शराब के नशे में धुत होकर मकससपुर मुख्य सड़क से जा रहा था. जब वे लोग सतीश शर्मा के घर के समीप पहुंचा तो शराब के नशे में धुत अपराधकर्मी फब्तियां कसने लगा. जिसका सतीश ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट किया. जिस पर उत्तेजित होकर वह थाना जाने लगा. अपराधियों ने थाना नहीं जाने की धमकी दी और कहा कि अगर थाने गये तो जान से मार देंगे. बावजूद सतीश कासिम बाजार थाना शिकायत करने पहुंच गया. थाना से वह वापस घर आकर सो गया. रात लगभग 2 बजे अपराधकर्मी पुन: सतीश शर्मा के घर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे और घर का दरवाजा खुलवाया. ज्योंही सतीश ने दरवाजा खोला अपराधी उसके पेट में गोली मार दी. फलत: वह वहीं गिर गया. बाद में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान दोपहर बाद सतीश ने भागलपुर में दम तोड़ दिया. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि इस हत्याकांड में बाबला शर्मा का नाम बताया गया है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन