बंगरा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन पिस्टल बरामद, तीन लोग धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2020 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर/ताजपुर/मुंगेर : जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. वहां से एक पूर्ण निर्मित एवं दो अर्धनिर्मित पिस्टल व काफी संख्या में मैगजीन-बैरल एवं पिस्टल के अन्य पार्टस सहित हथियार बनाने वाला औजार बरामद किया गया है. मौका ए वारदात से पुलिस ने गृह […]
विज्ञापन
समस्तीपुर/ताजपुर/मुंगेर : जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. वहां से एक पूर्ण निर्मित एवं दो अर्धनिर्मित पिस्टल व काफी संख्या में मैगजीन-बैरल एवं पिस्टल के अन्य पार्टस सहित हथियार बनाने वाला औजार बरामद किया गया है. मौका ए वारदात से पुलिस ने गृह स्वामी मो़ मंजूर सहित तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है.
बुधवार को सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गद्दोपुर में मिनी गन फैक्ट्री चलाये जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद बंगरा थानाध्यक्ष अनिल के नेतृत्व में छापेमारी के लिए एक टीम बनायी गयी. टीम में पुअनि. केएन शर्मा, सअनि. नवल किशोर प्रसाद एवं सशस्त्र पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया. टीम ने सूचना के अाधार पर मो. मंजूर के घर में छापेमारी की.
जहां से काफी संख्या में हथियार एवं औजार बरामद किये गये. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये दो युवक मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. उनकी पहचान अप्पू उर्फ इंजमामुल हक एवं राजा उर्फ औरंगजेब के रूप में की गयी है.
दोनों हथियार बनाने के कारीगर हैं. गिरफ्तार गृहस्वामी एवं कारीगरों ने पुलिस के समक्ष हथियार के कई खरीदारों के नाम के खुलासे भी किये हैं. इसपर पुलिस फिलहाल जांच कर रही है. हथियार बरामदगी मामले में आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




