प्रतिघंटे आधा सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Updated at : 31 Jul 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : दो दिनों से गंगा के जलस्तर में धीमी गति से फिर बढ़ोतरी होने लगी है और जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल जारी है. मंगलवार को मुंगेर में गंगा का जलस्तर 35.15 मीटर तक पहुंच गया. हालांकि गंगा के ऊपरी छोर में जलस्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे यह […]
विज्ञापन
मुंगेर : दो दिनों से गंगा के जलस्तर में धीमी गति से फिर बढ़ोतरी होने लगी है और जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल जारी है. मंगलवार को मुंगेर में गंगा का जलस्तर 35.15 मीटर तक पहुंच गया. हालांकि गंगा के ऊपरी छोर में जलस्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में मुंगेर का जलस्तर फिर से स्थिर हो सकता है.
पिछले शुक्रवार से गंगा का जलस्तर जहां स्थिर हो गया था, वहीं सोमवार की शाम से इसमें फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मंगलवार को यहां गंगा के जलस्तर में प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गयी. हलांकि अब उस वेग से गंगा के जलस्तर में वृद्धि नहीं हो रही है, जिस वेग से एक सप्ताह पूर्व तक हो रहा था.
बावजूद बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है, गंगा के जलस्तर में अब भी बढ़ोतरी जारी है. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पटना व बक्सर में प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. जबकि इलाहाबाद व बनारस में प्रतिघंटा आधा सेंटीमीटर के रफ्तार से जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है.
विभिन्न घाटों का जलस्तर
स्थान जलस्तर
मुंगेर 35.15 मीटर
भागलपुर 30.38 मीटर
कहलगांव 29.02 मीटर
साहेबगंज 25.13 मीटर
फरक्का 21.20 मीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




