अनुमंडलीय अस्पताल में समय पर नहीं पहुंचते चिकित्सक व कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

तारापुर : तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मी का समय पर नहीं पहुंचना आदत में शुमार हो गया है. खासकर महिला चिकित्सक की तो आदत ही हो गयी है देर से आना और जल्दी चले जाना. जिसके कारण महिला रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बुधवार की सुबह ओपीडी में इलाज […]
विज्ञापन
तारापुर : तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मी का समय पर नहीं पहुंचना आदत में शुमार हो गया है. खासकर महिला चिकित्सक की तो आदत ही हो गयी है देर से आना और जल्दी चले जाना. जिसके कारण महिला रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
बुधवार की सुबह ओपीडी में इलाज कराने आये दर्जनों महिला मरीज महिला वाह्य कक्ष के बाहर सुबह 8 बजे से खड़े होकर चिकित्सक के आने का इंतजार कर रही थी. लेकिन यहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ नाजबानो सुबह 10 बजे पहुंची. गाजीपुर से इलाज कराने आयी 35 वर्षीय अफसाना परवीन ने बताया कि पेट में तेज दर्द था. जिसका इलाज कराने सुबह तीन बजे के करीब अस्पताल आयी.
उस समय डॉ फारूख ने उसका इलाज किया. लेकिन सुबह 9 बजे पुन: दर्द शुरू हो गया. महिला चिकित्सक का इंतजार किया. जब वह नहीं आयी तो मजबूरन पुरुष चिकित्सक से इलाज करना पड़ा. बांका जिले के पहाड़ी खौजरी से इलाज कराने पहुंची अर्चना देवी ने बताया कि सुबह के 8:30 बजे ही वह अस्पताल पहुंच गयी.
वह गर्भवती है और नौवां महीना चल रहा है. रह-रह कर दर्द होता है. महिला चिकित्सक से इलाज कराने आयी थी. लेकिन जब वह नहीं पहुंची तो ओपीडी में तैनात पुरुष चिकित्सक से इलाज कराया. अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बीएन सिंह ने कहा कि लेट से आने वाली महिला चिकित्सक सहित अन्य पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. वे अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




