ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की न्यायालय आने-जाने वालों पर नहीं, मोबाइल के स्क्रीन पर रहती हैं निगाहें
Updated at : 29 Mar 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर चैटिंग और बात करने से परेशान पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल उपयोग पर पाबंदी लगा दी है. बावजूद इसके मुंगेर में पुलिसकर्मी इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. गुरुवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय के गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त […]
विज्ञापन
मुंगेर : पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर चैटिंग और बात करने से परेशान पुलिस मुख्यालय ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल उपयोग पर पाबंदी लगा दी है. बावजूद इसके मुंगेर में पुलिसकर्मी इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं.
गुरुवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय के गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त थे. न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर उसका कोई ध्यान नहीं था. जिसके कारण न्यायालय के सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है.
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्ण ने इस मामले को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र भेज कर इसका पालन करवाने का निर्देश दिया है.
पत्र में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों द्वारा अक्सर देखा गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर बातचीत या चैटिंग करते रहते हैं.
यह न सिर्फ अनुशासनहीनता है, बल्कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही भी है. ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये. लेकिन मुंगेर में इसका कोई पालन नहीं किया जा रहा है.
मुंगेर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा में गेट पर तैनात पुलिस कर्मी को अक्सर मोबाइल से खेलते देखा जा सकता है. जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट काफी संवेदनशील स्थानों में एक है. लेकिन मोबाइल पर व्हाटस एप, फेसबुक और गेम खेलने के चक्कर में गेट से अंदर आने-जाने वाले पर नजर तक नहीं रहती.
जब न्यायाधीश के आने और जाने का समय होता है तो उस समय गेट पर तैनात पुलिसकर्मी सजग रहते हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण स्थल है. यहां पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी है. कई बार कैदी फरार हो चुके हैं.
जबकि एक बार बमबाजी की भी घटना हुई थी. जिसमें एक कैदी की गोली लगने से मौत हो गयी थी. पुलिस पर भी यहां जानलेवा हमला कर, कैदी भाग चुका है. बावजूद इसके तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर सजग नहीं रहते.
कहते हैं एसपी : मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि इस संदर्भ में सभी थानाध्यक्ष व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है. यदि कहीं ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने का मामला सामने आता है, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




