चालक को आयी झपकी, श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 25 May 2026 3:22 PM
विज्ञापन
Munger News : मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चालक को झपकी आने से गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि चालक और खलासी की जान बच गयी.
विज्ञापन
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह कि रिपोर्ट
मुंगेर के Shri Krishna Setu को जोड़ने वाले एनएच-333 बी एप्रोच पथ पर सोमवार को एक गिट्टी लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया. हादसा वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के काला पत्थर के समीप हुआ. दुर्घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.दुमका से मानसी जा रहा था गिट्टी लदा ट्रक
जानकारी के अनुसार झारखंड के दुमका से गिट्टी लोड कर एक बड़ा ट्रक खगड़िया जिले के मानसी के लिए रवाना हुआ था. ट्रक एनएच-333 बी एप्रोच पथ से गुजर रहा था.चालक को आयी झपकी, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
बताया गया कि जैसे ही ट्रक काला पत्थर के समीप पहुंचा, चालक को अचानक झपकी आ गयी. इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया.तेज आवाज सुन मौके पर जुटे लोग
हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक प्रदीप सिंह और खलासी संतोष कुमार को बाहर निकाला.चालक और खलासी को आयी मामूली चोटें
दुर्घटना में चालक और खलासी को हल्की चोटें आयीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक दूसरी दिशा में पलटता तो सामने से गुजर रहे वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था.पुलिस ने शुरू कराया राहत कार्य
घटना की सूचना मिलने के बाद वासुदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू करायी. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा.लंबी दूरी की ड्राइविंग बन रही हादसों की वजह
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार लंबी दूरी तक वाहन चलाने और पर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और थकान होने पर आराम करने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










