प्रभात खबर बॉक्सिंग चैंपियनशिप : दम है तो आ जाओ रिंग में

मुंगेर : राज्य के पिछड़े बॉक्सिंग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रभात खबर ने बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के साथ मिल कर एक मंच प्रदान कर रहा है. पहली बार मुंगेर इंडोर स्टेडियम में सात जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल 25 एवं 26 अप्रैल को लिया जायेगा. मुंगेर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव विश्वजीत सिंह […]
मुंगेर : राज्य के पिछड़े बॉक्सिंग खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रभात खबर ने बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के साथ मिल कर एक मंच प्रदान कर रहा है. पहली बार मुंगेर इंडोर स्टेडियम में सात जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल 25 एवं 26 अप्रैल को लिया जायेगा. मुंगेर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा.
जिसमें विभिन्न वजन कैटेगरी के खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर चयन किया जायेगा. प्रभात खबर के बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दम है तो आ जाओ रिंग में खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. इसके तहत मुंगेर जोन में मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मधेपुरा के खिलाड़ियों का ट्रायल इंडोर स्टेडियम में लिया जायेगा. लीग का नॉकआउट मुकाबला 2 से 6 मई तक पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










