कुख्यात अपराधियों को मुंगेर मंडल कारा से जिलाबदर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : कुख्यात अपराधियों को मुंगेर मंडल कारा से जिलाबदर के साथ ही जेल प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली. वहीं मुंगेर पुलिस की बैचेनी भी कम हो गयी है. जेल, जिला और पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन अपराधियों के कारण विधि व्यवस्था संधारण में काफी समस्या होती थी. अब जबकि इन […]
विज्ञापन
मुंगेर : कुख्यात अपराधियों को मुंगेर मंडल कारा से जिलाबदर के साथ ही जेल प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली. वहीं मुंगेर पुलिस की बैचेनी भी कम हो गयी है. जेल, जिला और पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन अपराधियों के कारण विधि व्यवस्था संधारण में काफी समस्या होती थी. अब जबकि इन अपराधियों को भागलपुर, गया एवं बक्सर भेज दिया गया है. तो माना जा रहा है कि कुछ दिनों के लिए मुंगेर एवं जमालपुर शहर में ”रूल ऑफ लॉ” कायम रहेगा.
दरअसल जेल में बंद आधे दर्जन ऐसे अपराधी हैं जो मुंगेर पुलिस को नाकोंदम कर रखा है. जेल के अंदर से ही जहां रंगदारी की वसूली करायी जाती रही है. वहीं हत्या जैसे संगीन मामलों को अंजाम दिया जाता रहा है. गत माह ही जेल में बंद अपराधी अमित मंडल ने जमालपुर शहर के रेलवे मुख्य अस्पताल के मुख्य द्वार पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया था. हाल के दिनों में मुंगेर शहर एवं जमालपुर में कुछ ऐसी घटनाएं हुई. जिसमें जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल, अमित मंडल, जुगवा मंडल सहित अन्य का नाम सामने आया.
बावजूद इसके जिला, जेल एवं पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जेल में तो इन अपराधियों का समानांतर सरकार चलती रही. इनके लिए कोई नियम और कानून का बंदिश नहीं था. यही कारण है कि बेखौफ अपराधी पवन मंडल ने जेल कार्यालय में घूस कर अधिकारी एवं जवानों को धमकी भी दी थी. अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ही रविवार की रात जेल के बाहरी सुरक्षा में तैनात जवान को गोली मार दिया गया. इस घटना के बाद ही प्रशासन की नींद खुली और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. जुगवा मंडल और उसका भाई पातो मंडल एवं गोतम मंडल तो पहले से ही भागलपुर के कई कांडों में संलिप्त रहने के कारण पूर्व में ही भागलपुर भेजा जा चुका है. अब पवन मंडल, अमित मंडल, सुदर्शन यादव जैसे अपराधियों को भी भागलपुर, गया एवं बक्सर भेजा गया है. जिसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली. क्योंकि इन अपराधियों के कारण हमेशा से ही मुंगेर मंडल कारा का माहौल तनावपूर्ण रहता था.
13 दुर्दांत अपराधी भेजे गये विभिन्न केंद्रीय कारा
कैदी का नाम पता स्थानांतरित कारा
पवन मंडल कोयरी टोला विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
प्रिंस कुमार बिंदवारा विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
शेरू उर्फ अनिकेत बीचागांव विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
चंदन यादव उर्फ चंद्रमा संदलपुर विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
सुदर्शन यादव नौलक्खा विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
नीरज यादव लाल दरवाजा विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
रतन साह हरदियाबाद विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
संजय साह नयाटोला फुलका शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर
चंदन मंडल बीचागांव शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर
गोलू राम मकससपुर केंद्रीय कारा, गया
बिट्टु तांती मकससपुर केंद्रीय कारा, गया
अमित मंडल नयाटोला, फुलका केंद्रीय कारा, बक्सर
दीपक शर्मा सादीपुर केंद्रीय कारा, बक्सर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भेजा था संयुक्त प्रतिवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










