लोडेड कट्टा के साथ तीन युवक धराये, भेजा जेल

Published at :10 Apr 2018 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
लोडेड कट्टा के साथ तीन युवक धराये, भेजा जेल

तीनों युवकों ने भागने के क्रम में महिला को मारा धक्का, टूटा पैर, भागलपुर रेफर बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला के समीप एनएच 80 पर बाइक सवार तीन युवक को पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. तीनों युवक आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन […]

विज्ञापन

तीनों युवकों ने भागने के क्रम में महिला को मारा धक्का, टूटा पैर, भागलपुर रेफर

बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला के समीप एनएच 80 पर बाइक सवार तीन युवक को पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. तीनों युवक आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन पुलिस गश्ती वाहन को देख तीनों भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. तीनों युवक भागने के क्रम में एक महिला को धक्का मार दिया. जिससे महिला के पैर की हड्डी टूट गयी.
थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि तीन युवक एक मोटर साइकिल पर सवार होकर बरियारपुर से घोरघट की ओर जा रहा था. इस दौरान बंगाली टोला के समीप पुलिस गश्ती को देख तीनों मोटर साइकिल को तेज कर दिया और भागने लगा.
पुलिस ने शक के आधार पर उसे खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी ली. युवक के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक मुंगेर शहर के मुर्गियाचक निवासी मो अमीक, लल्लू पोखर निवासी मो राज व मो आशीफ कौड़ा मैदान का रहने वाला है. भागने के क्रम में एक महिला को धक्का मार दिया. जिससे महिला का दोनों पैर की हड्डी टूट गयी. महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घायल महिला बंगाली टोला निवासी 35 वर्षीय कुसुम देवी है. वहीं पुलिस ने तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन