3.7 किलो गांजा के साथ बेगूसराय के दो तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने बबुआ गंगा घाट के समीप रविवार की सुबह छापेमारी कर दो अंतरजिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से तीन किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमा दियारा निवासी […]
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने बबुआ गंगा घाट के समीप रविवार की सुबह छापेमारी कर दो अंतरजिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से तीन किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमा दियारा निवासी इंद्रदेव यादव एवं युगल यादव है,
जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगा पार से दो गांजा तस्कर नाव से गांजा की खेप लेकर बबुआ घाट आ रहा है. इसको लेकर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
दल ने रविवार को बबुआ घाट पर छापेमारी की. नाव से उतरते ही दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तीन किलो 700 किलो गांजा भी पुलिस ने बरामद किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि कुरहा बाजार के पासी टोला में गांजा को जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया था. जमीन के अंदर से गांजा निकाल कर उसे मुंगेर में डिलिवरी देने के लिए दोनों तस्कर आ रहा था. गांजा मुंगेर में डिलिवरी किसे की जानी थी. उछानबीन की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मुंगेर में कौन-कौन सा नेटवर्क है जो मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़ा है. इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










