मुंगेर : सुकमा नक्सली वारदात के शहीद का शव पहुंचते ही नम हुईं आंखें, नित्यानंद बोले बहादुरी पर गर्व

जमालपुर (मुंगेर) : सुकमा नक्सली वारदात में शहीद जमालपुर निवासी अजय कुमार यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक आवास सिकंदरपुर पहुंचते ही लोगों के धैर्य का बांध टूट पड़ा और परिजन से लेकर आमलोग बिलख पड़े. तिरंगे में लिपटे शव को देख कर हर किसी की आंखें नम थीं. परिजनों की चीख-चीत्कार व […]
जमालपुर (मुंगेर) : सुकमा नक्सली वारदात में शहीद जमालपुर निवासी अजय कुमार यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक आवास सिकंदरपुर पहुंचते ही लोगों के धैर्य का बांध टूट पड़ा और परिजन से लेकर आमलोग बिलख पड़े. तिरंगे में लिपटे शव को देख कर हर किसी की आंखें नम थीं. परिजनों की चीख-चीत्कार व क्रंदन से पूरा इलाका गमगीन था. पूरे सम्मान के साथ मुंगेर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.
ठुकराया पांच लाख का चेक : शहीद के परिजनों ने राज्य सरकार द्वारा उनकी विधवा के नाम जारी पांच लाख रुपये का चेक ठुकरा दिया. डीएम उदय कुमार सिंह यह चेक लेकर सदर एसडीओ के साथ पहुंचे थे. परिजनों ने यह कहते हुए चेक लेने से इन्कार कर दिया कि यह शहीद की शहादत का अपमान होगा.
शहीद अजय यादव की बहादुरी पर गर्व : नित्यानंद
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शहीद अजय यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत को सलाम है. श्री राय ने कहा कि उनकी बहादुरी पर हम सभी को गर्व है. अजय यादव का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर श्री राय ने श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










