जेल में छापेमारी, पेन ड्राइव व कार्ड रीडर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

ठिकाने लग गया मोबाइल मुंगेर : जेल से मोबाइल के माध्यम से अपराध संचालित होने की लगातार मिल रही सूचना पर जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. ढाई घंटे के सर्च अभियान में मात्र दो पैन ड्राइव एवं एक कार्ड रीडर मिला. जिस पर सवाल भी उठ […]
विज्ञापन
ठिकाने लग गया मोबाइल
मुंगेर : जेल से मोबाइल के माध्यम से अपराध संचालित होने की लगातार मिल रही सूचना पर जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. ढाई घंटे के सर्च अभियान में मात्र दो पैन ड्राइव एवं एक कार्ड रीडर मिला. जिस पर सवाल भी उठ रहा कि आखिर पैन ड्राइव व कार्ड रीडर मिला तो मोबाइल कहां गायब हो गया. एसी भी चर्चा है कि छापेमारी की सूचना पहले ही लीक हो चुकी था और अधिकारियों के जेल पहुंचने से पहले ही मोबाइल को ठिकाने लगा दिया गया. छापेमारी में एसपी आशीष भारती, एएसपी हरिशंकर प्रसाद, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार शामिल थे.
जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह 4:15 बजे पूरी टीम जेल के अंदर गयी. जेल में चार टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया. ढाई घंटे तक चली मैराथन सर्च अभियान में वार्ड संख्या 10 ए में जहां दो पैन ड्राइव मिला. वहीं 10 बी में एक कार्ड रीडर बरामद किया गया. 10 ए में जहां चंदन यादव बंद है, वहीं 10 बी में सुदर्शन यादव बंद है. जो कुख्यात पवन मंडल का शागिर्द है. इस मामले में जेलर के बयान पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










