जेल से रची गयी सेवानिवृत्त सीओ व उनकी पत्नी की हत्या की साजिश

मुंगेर : सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी राजनीति कुंवर एवं उसकी पत्नी कांति देवी की हत्या की साजिश जेल से रची गयी. जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सुपारी दी गयी थी. जिसने बाहर रह रहे अपने गुर्गों से वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या करवा दी. इस घटना में […]
मुंगेर : सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी राजनीति कुंवर एवं उसकी पत्नी कांति देवी की हत्या की साजिश जेल से रची गयी. जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सुपारी दी गयी थी. जिसने बाहर रह रहे अपने गुर्गों से वृद्ध दंपती की गला रेत कर हत्या करवा दी.
इस घटना में जमीन का ब्रोकर, जमीन का खरीदार एवं अपराधियों की संलिप्तता पुलिसिया अनुसंधान में सामने आयी है. पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही. वैसे घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. मृतक के पुत्र के बयान पर जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसमें जमीन दो खरीदार पर हत्या की आशंका जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










