लापता बच्ची का शव पोखर से बरामद, थाना पर पथराव

Published at :02 Feb 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
लापता बच्ची का शव पोखर से बरामद, थाना पर पथराव

असरगंज : असरगंज के शौडिंक भवन मुहल्ला से बुधवार की सुबह लापता 6 वर्षीय छात्रा पलक का शव गुरुवार की सुबह मध्य विद्यालय जलालाबाद के पास पोखर से मिला. शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग को एसबीआइ असरगंज बाजार के सामने जाम कर दिया और टायर जला कर आगजनी की. […]

विज्ञापन

असरगंज : असरगंज के शौडिंक भवन मुहल्ला से बुधवार की सुबह लापता 6 वर्षीय छात्रा पलक का शव गुरुवार की सुबह मध्य विद्यालय जलालाबाद के पास पोखर से मिला. शव मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग को एसबीआइ असरगंज बाजार के सामने जाम कर दिया और टायर जला कर आगजनी की.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उग्र लोगों ने थाना पर पथराव कर दिया और तोड़फोड़ भी की. जाम हटाने पहुंची पुलिस ने जब बल प्रयोग किया तो भीड़ और पुलिस आमने-सामने हो गये और दोनों ओर से जम कर पथराव हुआ. कुछ देर के लिए मुख्य बाजार रणक्षेत्र बन गया. बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और बल प्रयोग कर शव को अपने कब्जे में लिया. मौके पर पहुंचे तारापुर एसडीओ शैलेंद्र कुमार भारती, डीएसपी महेंद्र प्रसाद सिंह के प्रयास से शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन