100 बोतल शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर से शराब लाकर मुंगेर में होल सेल करते थे दंपती मुंगेर : बरियारपुर स्टेशन रोड में पुराना थाना के समीप रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब कारोबार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. शराब कारोबारी झारखंड के देवघर से शराब लाकर मुंगेर में होल सेल करता था. पुलिस ने टाटा सफारी वाहन से […]
विज्ञापन
देवघर से शराब लाकर मुंगेर में होल सेल करते थे दंपती
मुंगेर : बरियारपुर स्टेशन रोड में पुराना थाना के समीप रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब कारोबार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. शराब कारोबारी झारखंड के देवघर से शराब लाकर मुंगेर में होल सेल करता था. पुलिस ने टाटा सफारी वाहन से पांच कार्टन एवं दो एयर बैग में 100 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही इस मामले में वाहन पर बैठे दंपती को गिरफ्तार किया है. सोमवार को पति-पत्नी को जेल भेज दिया गया.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुराना थाना के समीप ऑटो स्टैंड में बरियारपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में रविवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. क्योंकि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर से खड़गपुर-बरियारपुर के रास्ते भारी मात्रा में शराब तस्करी कर मुंगेर लाया जा रहा है.
वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की गाड़ी जिसका नंबर एचआर26एयू-3755 था, को रोका गया. उस पर एक महिला भी सवार थी. पुलिस ने जब वाहन चेकिंग की, तो पांच कार्टन एवं दो एयर बैग में विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने 750 एमएल रॉयल स्टैग कंपनी का 100 बोतल शराब बरामद किया. जबकि वाहन पर सवार नितिन सितारिया एवं इनायत यासीन को गिरफ्तार किया गया जो पति-पत्नी थे. नितिन सितारिया का मूल घर मुंगेर शहर के गांधी चौक है. जो इन दिनों संदलपुर में किराये के मकान में रहता है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों देवघर व झारखंड के अन्य जिलों से शराब लाकर मुंगेर में खुदरा कारोबारी को सप्लाइ करते थे. पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










