पहले भी नक्सलियों ने दिनेश का किया था अपहरण

Published at :16 Jan 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
पहले भी नक्सलियों ने दिनेश का किया था अपहरण

खैरा. अपराधियों द्वारा लेवी की मांग किये जाने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने थाने पहुंचे दिनेश ने बताया कि वह पहले भी नक्सलियों के हाथों अपहृत हो चुका है. बताते चलें की पुल निर्माण में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में हेड मिस्त्री का काम करने वाले दिनेश को वर्ष 2013 में नक्सलियों ने उठा […]

विज्ञापन

खैरा. अपराधियों द्वारा लेवी की मांग किये जाने के बाद सुरक्षा की गुहार लगाने थाने पहुंचे दिनेश ने बताया कि वह पहले भी नक्सलियों के हाथों अपहृत हो चुका है. बताते चलें की पुल निर्माण में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में हेड मिस्त्री का काम करने वाले दिनेश को वर्ष 2013 में नक्सलियों ने उठा लिया था. जिसके बाद लेवी की मांग की जा रही थी. परंतु काफी मशक्कत के बाद किसी तरह नक्सलियों के हाथों मुक्त कराया गया था. आपबीती बताते हुए दिनेश बताता है कि नक्सलियों ने लगातार उसे कई दिनों तक अपने साथ घूमाते रहा था. दिनेश ने बताया कि अपराधियों द्वारा इस तरह की बातें किए जाने के बाद सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस होने लगा है. उसने जान माल की सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन