बंदर कूदा, छज्जा टूट कर गिरा सिर पर, महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

मृतका सदर हॉस्पिटल मुंगेर में 13 साल से लैब टेक्निशियन पद पर थी कार्यरत बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में शामिल होने सपरिवार आयी थीं सजौर मुंगेर के नौवागढ़ी की हैं रहनेवाली मुंगेर/भागलपुर : गुरुवार को मुंगेर सदर हॉस्पिटल में लैब टेक्निशियन पद पर कार्यरत एक महिला की मौत सजौर थानाक्षेत्र के सजौर हाट में […]
विज्ञापन
मृतका सदर हॉस्पिटल मुंगेर में 13 साल से लैब टेक्निशियन पद पर थी कार्यरत
बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में शामिल होने सपरिवार आयी थीं सजौर
मुंगेर के नौवागढ़ी की हैं रहनेवाली
मुंगेर/भागलपुर : गुरुवार को मुंगेर सदर हॉस्पिटल में लैब टेक्निशियन पद पर कार्यरत एक महिला की मौत सजौर थानाक्षेत्र के सजौर हाट में मकान का छज्जा गिर जाने के कारण हो गयी. सदर अस्पताल मुंगेर में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत किरण देवी अपने बड़े भाई के श्राद्ध कर्म में सपरिवार शामिल होने के लिए आयी थी. गुरुवार की सुबह वह अपने अपने भाई के मकान के छज्जे के नीचे खड़ी थी. अचानक कहीं से बंदर आया और छज्जे पर छलांग लगाते हुए निकल गया. बंदर के कूदने से छज्जा टूटा और सीधा किरण के सिर पर गिरा. छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए सीधे मायागंज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने परिजनों का बयान लेने के बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया.
मुंगेर जिले के मुंगेर थानाक्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी विरेंद्र कुमार साह की पत्नी किरण देवी (50 वर्ष) सदर हॉस्पिटल मुंगेर के एचआईवी विभाग में लैब टेक्निशियन पद पर साल 2005 से कार्यरत थीं. वह बुधवार को अपने बड़े भाई श्याम सुंदर साह की मौत पर आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए सपरिवार आयी हुई थीं. गुरुवार को उसे ड्यूटी के लिए मुंगेर पहुंचना था़ इसे लेकर वह सबेरे-सबेरे स्नान करने के लिए बाथरूम की ओर जा रही थी कि घटना हो गयी. बरारी पुलिस ने परिजनों का बयान लिया. बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया फिर लाश को परिजनों को सौंप दिया. इधर, स्वास्थ्यकर्मी किरण कुमारी के आकस्मिक निधन से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में शोक व्याप्त है़ सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार किरण एक मृदुभाषी महिला थी़ं अपने कार्य में वे हमेशा मुस्तैद रहती थी़ं किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी सरकारी आयोजन में वे बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी़ं वे संविदा पर बहाल हुई थी़ं उनकी मौत से सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य कर्मचारी काफी मर्माहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










