तारापुर में परीक्षार्थियों ने किया सड़क जाम

Published at :12 Jan 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
तारापुर में परीक्षार्थियों ने किया सड़क जाम

तारापुर : आरएस कॉलेज तारापुर में इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने तारापुर-खड़गपुर मुख्य सड़क मार्ग को कॉलेज के समीप जाम कर हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्र-छात्राओं को कोई सूचना नहीं दी गयी थी. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक सह प्रो. शर्मा राम ने बताया कि 11 जनवरी से […]

विज्ञापन

तारापुर : आरएस कॉलेज तारापुर में इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने तारापुर-खड़गपुर मुख्य सड़क मार्ग को कॉलेज के समीप जाम कर हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्र-छात्राओं को कोई सूचना नहीं दी गयी थी. इस बाबत परीक्षा नियंत्रक सह प्रो. शर्मा राम ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी के बीच स्कूल व कॉलेज को अपनी सुविधा देखते हुए प्रायोगिक परीक्षा लेने का निर्देश इंटरमीडिएट बोर्ड द्वारा दिया गया है. प्रायोगिक परीक्षा में कई विषय के शिक्षक नहीं रहने के कारण इनकी वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना है जो अभी नहीं हो पाया है. जाम की सूचना की खबर मिलते ही तारापुर पुलिस इंस्पेक्टर कैलाश राम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि शुक्रवार से प्रायोगिक परीक्षा लिया जायेगा. इसकी सूचना प्रसारित होने के बाद परीक्षार्थियों ने जाम हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन