जवान हुई ठंड, दो लोगों को निगल गयी

Published at :11 Jan 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
जवान हुई ठंड, दो लोगों को निगल गयी

कड़ाके की ठंड. पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, शाम से लेकर सुबह तक कोहरे का आलम मुंगेर : इन दिनों तापमान काफी नीचे रह रहा है. सर्द पछुआ हवा के कारण लगातार बढ़ती जा रही कनकनी ने आमजनों का जीना मुहाल कर दिया है़ इस वजह से बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान […]

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड. पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, शाम से लेकर सुबह तक कोहरे का आलम

मुंगेर : इन दिनों तापमान काफी नीचे रह रहा है. सर्द पछुआ हवा के कारण लगातार बढ़ती जा रही कनकनी ने आमजनों का जीना मुहाल कर दिया है़ इस वजह से बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी़ बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रहा. हाल यह रहा कि लोगों को दिन में भी कनकनी चुभती रही़ कई लोग तो कड़ाके की ठंड को लेकर अपने घर से बाहर भी नहीं निकले़ वहीं पछुआ हवा भी इस कड़ाके की ठंड को अौर बढ़ा रह है़ घने कोहरे से भी लोग खासे परेशान हैं. शाम होते ही कोहरे का कहर जारी हो जाता है, जो सुबह 11 बजे से पहले खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है़ पिछले एक पखवारे में एक भी दिन ऐसा नहीं आया, जिस दिन आम जनों ने ठंड से थोड़ी भी राहत पायी हो़
चुभ रही बर्फीली हवा, बढ़ रही कनकनी: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का असर अब मुंगेर तक देखा जा रहा है़ कनकनाती पछुआ हवा लोगों की हाड़ में सीधे चुभ रही है़ खिली धूप में भी कनकनी कम होने का नाम नहीं ले रही है़ ठंड की मार कई दफ्तरों में देखी जा रही है़ जहां पदाधिकारी धूप में ही बैठ कर अपने दफ्तर का काम निबटाने में लग गये हैं. वहीं कई मैदानों में आम लोगों को भी धूप सेंकते पाया गया़ हालांकि धूप में गर्मी कम रही. इस कारण कुछ ही घंटों में लोग वापस अपने घर लौट गये़ घर पर लोग अलाव के सहारे किसी तरह ठंड से बचने का जद्दोजहद में लगे हुए हैं.
कोहरे से नहीं मिल रही निजात : शाम 5 बजते ही कोहरे का कहर जारी हो जाता है़ समय जैसे-जैसे बढ़ते जाता है, वैसे-वैसे कोहरे की सघनता बढ़ती चली जाती है़ ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रात में तो सड़कों पर वाहन चलाना खतरे को मोल लेने के बराबर है़ कोहरे के कारण रात में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है़ इतना ही नहीं बुधवार की सुबह तो 9 बजे भी सड़कों पर चल रहे वाहनों के हेड लाइट व इंडिकेटर जले हुए थे़ वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे़ दोपहर 12 बजे मौसम थोड़ा साफ हुआ़
इलाज के दौरान मौत
ठंड अब पूरी तरह से जानलेवा हो चुकी है़ बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही दो लोगों की मौत हो गयी़ बताया जाता है कि शहर के सुभाषनगर निवासी 65 वर्षीय राजू पासवान की हालत काफी बिगड़ जाने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां इमरजेंसी वार्ड में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ वहीं लोहची निवासी 65 वर्षीय राजू पासवान की भी ठंड से हालत बिगड़ने पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया था़ जिसकी बुधवार को इलाज के दौरान ही मौत हो गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन