मुंगेर में खुलेगा विवि व इंजीनियरिंग कॉलेज

मुंगेर : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा के दौरान मंगलवार को मुंगेर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मुंगेर हवाई अड्डा में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा एवं श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जहां मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. […]
मुंगेर : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा के दौरान मंगलवार को मुंगेर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मुंगेर हवाई अड्डा में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा एवं श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जहां मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. वहीं बड़ी संख्या में जदयू, भाजपा सहित प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में मुंगेर में शीघ्र विश्वविद्यालय व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के निर्देश दिये और इसके लिए अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य करने को कहा.
इस मौके पर संग्रहालय में बने नये सभाकक्ष का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया. समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जहां शीघ्र ही विश्वविद्यालय के शुभारंभ का निर्देश दिया और इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व जिलाधिकारी को स्थानीय आरडी एंड डीजे कॉलेज में व्यवस्था करने का आदेश दिया.
वहां इंजीनियरिंग कॉलेज के भूमि अधिग्रहण कार्य को भी तीव्रता से करने को कहा. बैठक के दौरान स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय द्वारा उठाये गये मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने मुंगेर गंगा पुल के एप्रोच पथ के कार्य का शीघ्र प्रारंभ करने को भी कहा. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने बैठक में कहा कि गंगा पुल के एप्रोच पथ का एलाइमेंट चेंज होने के कारण भूमि अधिग्रहण में विलंब हुआ है. लेकिन नये एलाइमेंट के अनुसार नेशनल हाइवे ऑथरिटी ऑफ इंडिया को जो रिपोर्ट दिया गया था उसके अनुसार राशि उपलब्ध हो गयी है और शीघ्र ही मुंगेर एवं बेगूसराय दोनों साइड से भूमि अधिग्रहण का कार्य कर एप्रोच पथ बनाया जायेगा. साथ ही राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर स्थित घोरघट ब्रिज के निर्माण के धीमी गति का भी मुद्दा बैठक में उठाया गया. जिसमें प्रधान सचिव ने कहा कि जून तक घोरघट ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. साथ ही जनवरी 2019 में बरियारपुर रेलवे ओवरब्रिज भी प्रारंभ हो जायेगा. मुख्यमंत्री ने सात निश्चय के योजनाओं की गहन समीक्षा की और इसके तहत संचालित योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के कार्यों में भी जिलाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










