मुख्यमंत्री जी, जरा इधर भी ध्यान दें

मुंगेर : सड़क, बिजली, पानी सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक बजट भी खर्च किये जा रहे हैं. लेकिन गांव तो दूर, मुंगेर शहर में भी कई ऐसी सड़कें हैं, जो 15 वर्ष पूर्व की कहावत ” गड्ढे के बीच ढूंढ रहे सड़क ” को याद दिलाते हैं. मुंगेर शहरी क्षेत्र का कासिम […]
मुंगेर : सड़क, बिजली, पानी सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए व्यापक बजट भी खर्च किये जा रहे हैं. लेकिन गांव तो दूर, मुंगेर शहर में भी कई ऐसी सड़कें हैं, जो 15 वर्ष पूर्व की कहावत ” गड्ढे के बीच ढूंढ रहे सड़क ” को याद दिलाते हैं. मुंगेर शहरी क्षेत्र का कासिम बाजार-हसनगंज मुख्य पथ इसका सबसे बड़ा नमूना है. एक दशक पूर्व इस पथ को सीवरेज सिस्टम के लिए तोड़ा गया था. लेकिन न तो सीवरेज बना और न तो सड़क बनी. पिछले कई वर्षों से लोग गड्ढेनुमा सड़क पर चलने को विवश हैं.
सबसे बुरी स्थिति बरसात के दिनों में होती है. जहां लोग गड्ढे के बीच सड़क तलाशते हैं. इस मुख्य पथ पर ही शहर का कासिम बाजार थाना अवस्थित है. साथ ही यह सड़क राष्ट्रीय उच्च पथ 80 को जोड़ती है. बावजूद इसके न तो जिला प्रशासन और न ही नगर निगम इसे अपने वास्तविक स्वरूप में लाने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










