छत से गिरा अधेड़ इलाज के दौरान मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

कष्टहरणी घाट स्थित भवन की छत पर पसारे कपड़े को उतारने गया था रामानंद शरीर का संतुलन बिगड़ने से के कारण वह सिर के बल छत से गिर गया था मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर मुहल्ला निवासी चाय विक्रेता गुरुवार को कष्टहरणी घाट स्थित भवन की छत पर पसारे कपड़े को उतारने के […]
विज्ञापन
कष्टहरणी घाट स्थित भवन की छत पर पसारे कपड़े को उतारने गया
था रामानंद
शरीर का संतुलन बिगड़ने से के कारण वह सिर के बल छत से गिर गया था
मुंगेर : कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर मुहल्ला निवासी चाय विक्रेता गुरुवार को कष्टहरणी घाट स्थित भवन की छत पर पसारे कपड़े को उतारने के लिए चढ़ा़ इसी दौरान उसका शारीरिक संतुलन बिगड़ गया तथा वह छत से नीचे गिर गया़ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया़ परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया़ किंतु जब तक घायल को पटना ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती, तब तक घायल की मौत हो गयी़ बताया जाता है कि गंगानगर निवासी 45 वर्षीय रामानंद पासवान गुरुवार को कष्टहरणी घाट पर सूर्य निकलने के बाद धूप में कपड़ा सुखाने के लिए छत पर चढ़ा़
छत पर चढ़ने के बाद वह टहलने लगा और टहलते-टहलते ही उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया़ जिसके कारण वह सिर के बल छत से सरपट पीछे गिर गया़ जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आयी़ गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देख कर मरहम-पट्टी कर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया़ किंतु जब तक परिजन एंबुलेंस लाते, तब तक रामानंद की मौत हो गयी़ जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया़ परिजनों के करुण-क्रंदन से पूरा अस्पताल परिसर स्तब्ध हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










