अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार, 50 हजार की लॉटरी बरामद

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर पुलिस ने अवैध लॉटरी का जखीरा बरामद करने सहित कारोबारी का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता पायी है. डीएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी कारोबारी के मुख्य सरगना सहित चार लोगों को 50 हजार रुपये के अवैध लॉटरी, 5 हजार रुपये […]
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर पुलिस ने अवैध लॉटरी का जखीरा बरामद करने सहित कारोबारी का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता पायी है. डीएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी कारोबारी के मुख्य सरगना सहित चार लोगों को 50 हजार रुपये के अवैध लॉटरी, 5 हजार रुपये नगद एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी में मुख्य सरगना नगर क्षेत्र के गांधी पुल निवासी अनिल कुमार साह उर्फ जाली साह, नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी मुकेश कुमार एवं नरसिंह गोस्वामी, रोशननगर निवासी मो मुन्ना सहित कंटिया बाजार निवासी रामचंद्र स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










