बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को बनाएं सफल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनता दल यू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित जमालपुर/असरगंज/संग्रामपुर/टेटियाबंबर/धरहरा : मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को जनता दल यू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें जदयू नेताओं ने बिहार के नीतीश सरकार के कार्यों की सराहना की और सरकार के पूर्ण शराबबंदी के बाद बाल […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनता दल यू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
जमालपुर/असरगंज/संग्रामपुर/टेटियाबंबर/धरहरा : मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को जनता दल यू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें जदयू नेताओं ने बिहार के नीतीश सरकार के कार्यों की सराहना की और सरकार के पूर्ण शराबबंदी के बाद बाल विवाह व दहेज उन्मूलन द्वारा उठाये गये कदम को सफल बनाने का आह्वान किया गया. नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान छेड़ा है उसे सफल बनाने के लिए हम सबों को एकजुट होना होगा.
असरगंज. प्रखंडस्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य अनिल वैद्य की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ मेवालाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है. देश में एक मात्र बिहार के मुखीया नीतीश कुमार हैं जो समतामूलक की बात करते हैं और समता मूलक समाज का निर्माण करने में दिन रात लगे हुए हैं.
विशिष्ट अतिथि ने कार्यकर्ताओं को समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए जात-पात से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से जनता का कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि केडी सिंह, दलित सेना के अध्यक्ष राजेश दास, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नरसिंह प्रसाद, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
टेटियाबंबर. जगन्नाथ उच्च विद्यालय परिसर में जदयू का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष राम नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नीता चौधरी थी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपस में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. कार्यकर्ताओं के बदौलत राज्य में नीतीश कुमार मजबूत होकर राज्य का चौमुखी विकास कर रहे हैं. मौके पर जिला महासचिव गोरेलाल मंडल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, गौतम कुमार, प्रमोद यादव, श्रवन कुमार सिंह, विकास सिंह, दिलजीत सिंह उर्फ बिट्टू, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
धरहरा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी दशरथपुर के प्रांगण में प्रखंड जदयू का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष मो. सलाम उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि बिहार की आवाम मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को देखकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की जायेगी. पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महासचिव मनोरंजन मजूमदार, पूर्व जिला महासचिव प्रवीण कुमार
सिंह, नीरज यादव, निरंजन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










