आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजे गये आठ शिक्षक

मुंगेर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले एवं बच्चों को ज्ञान से प्रकाशित करने वाले आठ आदर्श शिक्षकों को रविवार को आयोजित एक सादे समारोह में पंडित सूर्यदेव पाठक आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर के प्रशाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुंगेर के प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, […]
मुंगेर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले एवं बच्चों को ज्ञान से प्रकाशित करने वाले आठ आदर्श शिक्षकों को रविवार को आयोजित एक सादे समारोह में पंडित सूर्यदेव पाठक आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर के प्रशाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुंगेर के प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, प्राध्यापक, शिक्षाविद् व बुद्धिजीवियों ने कहा कि जो बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कार एवं जीवन मूल्यों के स्तर पर तरासते हैं, वहीं आदर्श शिक्षक हैं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रघुनाथ भगत ने की. मौके पर प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामनरेश पांडेय, विष्णुदेव पाठक, अमरनाथ केसरी, अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पटना से आये ख्याति प्राप्त मार्गदर्शक डॉ एम रहमान मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










