शराब की अवैध भट्ठी ध्वस्त, दस लीटर महुआ शराब बरामद

बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के उम्भीबनवर्षा गांव स्थित पहाड़ की तराई में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध रविवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में जहां दर्जनों शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया. वहीं दस लीटर महुआ शराब, फूला हुआ महुआ एवं शराब […]
बरियारपुर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के उम्भीबनवर्षा गांव स्थित पहाड़ की तराई में अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध रविवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में जहां दर्जनों शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया. वहीं दस लीटर महुआ शराब, फूला हुआ महुआ एवं शराब बनाने के बर्तन बरामद किया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया. नववर्ष को लेकर बरियारपुर प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य गांव उम्भीबनवर्षा गांव में अवैध शराब निर्माण को लेकर छापेमारी की गयी. जहां पुलिस ने पहाड़ की तराई में बनाये जा रहे अवैध देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया.
जब छापेमारी की गयी तो वहां कुटीर उद्योग की तरह अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था. हरेक आधा किलोमीटर में थोड़ी दूर-दूर पर दर्जनों शराब की भट्टी लगी थी. जिस पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने फूला हुआ महुआ के दर्जनों डिब्बा को ध्वस्त किया. साथ ही दस किलो फ्रेश महुआ, दस लीटर महुआ शराब एवं अल्युमनियम का हंडा बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक भी तस्कर हाथ नहीं लगा और सभी फरार हो गये.
बताया जाता है कि यह क्षेत्र पहाड़ी एवं नक्सली क्षेत्र होने के कारण पुलिस का आना-जाना कम होता था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस क्षेत्र में अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने में सफलता पायी और शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये. छापेमारी में एएसआइ रंजीत कुमार, एएसआइ असलम खां सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










