कल से बढ़ेगी ठंड

Published at :22 Dec 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
कल से बढ़ेगी ठंड

पांच दिनों में पारा दो-तीन डिग्री तक लुढ़कने की संभावना मुंगेर : दो दिनों से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है़ इससे आम जनों को थोड़ी राहत मिल गयी है, पर शनिवार से फिर पारा लुढ़क सकता है. इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना बन गयी है़ मौसम […]

विज्ञापन

पांच दिनों में पारा दो-तीन डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

मुंगेर : दो दिनों से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है़ इससे आम जनों को थोड़ी राहत मिल गयी है, पर शनिवार से फिर पारा लुढ़क सकता है. इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना बन गयी है़ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पांच दिनों में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है़ इसे ध्यान में रखते हुए आम जनों को सावधानी बरतने की जरूरत है़
पिछले दो दिनों में चार डिग्री बढ़ा तापमान: मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिसके कारण कनकनी काफी बढ़ गयी थी तथा आम जन-जीवन प्रभावित होने लगा था़ वहीं बुधवार व गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ इसके बाद आम जन काफी राहत महसूस कर रहे हैं. दिन में खिली धूप लोगों को काफी भा रही है़ शुक्रवार को भी तापमान इसी प्रकार रहने की संभावना जतायी गयी है़
न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से घट कर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना : मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से पारा और भी लुढ़कने की संभावना है़ इससे ठंड में और भी वृद्धि होने की संभावना जतायी जा रही है़ बताया जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री से घट कर 22-23 डिग्री तक पहुंच सकता है़ वहीं न्यूनतम पारा 14 डिग्री से घट कर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन