छापेमारी में 383 विदेशी बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर हेरूदियारा में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर बड़े स्तर से शराब के हो रहे कारोबार का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 20 कार्टून शराब बरामद किया. वहीं गृहस्वामी बादशाह यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसके घर को सील करने की भी कार्रवाई कर रही […]
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर हेरूदियारा में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर बड़े स्तर से शराब के हो रहे कारोबार का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 20 कार्टून शराब बरामद किया. वहीं गृहस्वामी बादशाह यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसके घर को सील करने की भी कार्रवाई कर रही है. एएसपी हरि शंकर प्रसाद ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिवनगर हेरूदियारा निवासी बादशाह यादव के घर में हाल ही शराब की बड़ी खेप मंगायी गयी है,
जिसकी डिलिवरी की जानी है. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. जहां से मैकडबल नंबर 1 कंपनी की 375 एमएल के 186 बोतल, रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 147 बोतल व 750 एमएल की 50 बोतल विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में बादशाह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एएसपी ने बताया कि ये लोग दूसरे राज्यों से शराब लाकर हेरूदियारा क्षेत्र में बेचते थे. इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में कासिम बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी, एसआइ अविनाश कुमार चौधरी, लॉगर सेल के शैलेश कुमार, राजरतन सहित पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










