शीतलहर से ठिठुरा मुंगेर मुश्किल से कटी पूस की रात

Published at :19 Dec 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
शीतलहर से ठिठुरा मुंगेर मुश्किल से कटी पूस की रात

12 डिग्री. सर्द हवा के बीच स्कूल जाने को विवश हैं बच्चे मुंगेर : पिछले दो दिनों से शीतलहरी ठंड ने आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है़ पूस की सर्द रात को काटना अब काफी मुश्किल सा हो गया है़ पछुआ हवा ने शीतलहर को पहले से और अधिक बढ़ा दिया है़ […]

विज्ञापन
12 डिग्री. सर्द हवा के बीच स्कूल जाने को विवश हैं बच्चे
मुंगेर : पिछले दो दिनों से शीतलहरी ठंड ने आम जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है़ पूस की सर्द रात को काटना अब काफी मुश्किल सा हो गया है़ पछुआ हवा ने शीतलहर को पहले से और अधिक बढ़ा दिया है़ इस कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. कोहरे के कारण वातावरण में दिन भर धुंध छाया रहा और एक दो बार सूर्य की रोशनी दिखी भी तो पूरी तरह प्रभावविहीन.
तापमान में लगातार हो रही गिरावट: बफीर्ली पछुआ हवा ने ठंड में काफी इजाफा कर दिया है़
इस कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है़ न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी लगातार कमी आ रही है़ पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 डिग्री से घट कर जहां 23 डिग्री पर आ पहुंची है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है़
तापमान में लगातार गिरावट आने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. लोग दिन तो किसी तरह काट लेते हैं, किंतु रात काटना अब काफी मुश्किल सा हो गया है़
हाल यह है कि रात में कंबल व रजाई भी फेल हो रहा है़ घंटों रजाई के अंदर रहने के बावजूद भी हथेली व पांव गर्म नहीं हो पा रहा है़
नहीं हुई है अलाव की व्यवस्था: ठंड को ध्यान में रखते हुए हर साल प्रशासन द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है़ किंतु इस बार अब तक प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है़
शहर के बस स्टैंड, पूरबसराय, कौड़ा मैदान, भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक, रैन बसेरा व रेलवे स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं दी गयी है़ इस कारण रिक्शा चालक, यात्रि, राहगीर व दैनिक मजदूरों को कड़ाके ठंड से बचना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन