शहर के कटघर में डेंगू से एक की मौत

मुंगेर : मुंगेर जिला में एक बार फिर से डेंगू अपना पांव फैलाना आरंभ कर चुका है़ जिले में फिर डेंगू के एक मरीज की मौत हो गयी़ शहर के कटघर निवासी शिवनंदन मंडल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार पिछले 10 दिनों से डेंगू से पीड़ित था़ किंतु जांच के बाद 4 नवंबर को […]
मुंगेर : मुंगेर जिला में एक बार फिर से डेंगू अपना पांव फैलाना आरंभ कर चुका है़ जिले में फिर डेंगू के एक मरीज की मौत हो गयी़ शहर के कटघर निवासी शिवनंदन मंडल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार पिछले 10 दिनों से डेंगू से पीड़ित था़ किंतु जांच के बाद 4 नवंबर को परिजनों को इसका पता चला़ इसके बाद परिजन मरीज को इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे़ किंतु सदर अस्पताल में डेंगू के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने के कारण उसे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया़ इलाज के दौरान ही सोमवार की देर शाम अशोक की मौत हो गयी़ मालूम हो कि इससे पूर्व वर्ष 2012 में मोगल बाजार निवासी एक युवक की मौत हो गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










