अंतत: डीआइजी के आदेश पर हत्याकांड में दर्ज हुई प्राथमिकी

Published at :01 Dec 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
अंतत: डीआइजी के आदेश पर हत्याकांड में दर्ज हुई प्राथमिकी

एसपी साहब से लगाते रहे गुहार, नहीं मिला न्याय हवेली खड़गपुर : खड़गपुर के आजिमगंज मोमीन टोला निवासी बीबी नगमा खातून की हत्या के मामले में अंतत: डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसपी साहब से गुहार लगाते रहे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. फलत: तंग […]

विज्ञापन

एसपी साहब से लगाते रहे गुहार, नहीं मिला न्याय

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर के आजिमगंज मोमीन टोला निवासी बीबी नगमा खातून की हत्या के मामले में अंतत: डीआइजी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसपी साहब से गुहार लगाते रहे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. फलत: तंग आकर मृतका की पतोहू अंगूरी खातून ने डीआइजी के जनता दरबार में गुहार लगायी और तब जाकर पुलिस में मामला दर्ज हुआ.
बताया जाता है कि विगत 24 अक्तूबर को घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. जिसमें बीबी नगमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी थी और उसका इलाज पटना के मगध हॉस्पिटल में चल रहा था.
इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. लेकिन इस मामले में खड़गपुर पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी. मृतका की पतोहू अंगूरी खातून ने दो बार खड़गपुर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. लेकिन खड़गपुर पुलिस कार्रवाई तो दूर प्राथमिकी दर्ज करने को भी तैयार नहीं थी. पीड़ित परिवार ने एसपी आशीष भारती से भी दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगायी. लेकिन वहां भी न्याय नहीं मिला. अंत में मामला डीआइजी साहब के जनता दरबार में पहुंचा और तब जाकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश हुआ. वैसे हाल के दिनों में मुंगेर में यह परंपरा बढ़ती जा रही है कि डीआइजी साहब के आदेश से ही एफआइआर हो रहा है. अन्यथा थाना से लेकर एसपी स्तर तक कार्रवाई हो ही नहीं पा रही. खड़गपुर थाने में अंगूरी देवी के आवेदन पर नगर क्षेत्र के मोमिन टोला निवासी इजाजरुल हक, रेहानूलहक, इनामूल हक, इनफानूल हक, मो आफताब आलम, मो मुन्ना, असलम के विरुद्ध हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराएं लगाकर कांड संख्या 364/17 दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन