मास्टर साहब ने कहा, बाजार मूल्य को ध्यान में रख करें तय

Published at :18 Nov 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
मास्टर साहब ने कहा, बाजार मूल्य को ध्यान में रख करें तय

मुंगेर : जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने कहा है कि मध्याह्न भोजन समिति, बिहार सरकार के निदेशक के आदेशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ मांसाहारी बच्चों को एक उबला हुआ अंडा एवं शाकाहारी बच्चे को मौसमी फल दिया जाना है़ उन्होंने बताया कि विद्यालय में विभागीय स्तर […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने कहा है कि मध्याह्न भोजन समिति, बिहार सरकार के निदेशक के आदेशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ मांसाहारी बच्चों को एक उबला हुआ अंडा एवं शाकाहारी बच्चे को मौसमी फल दिया जाना है़ उन्होंने बताया कि विद्यालय में विभागीय स्तर पर 5 रुपये प्रति अंडा की दर से राशि उपलब्ध करायी गयी है़ जबकि बाजार में एक अंडे की कीमत 6-7 रुपये है. ऐसे में सरकारी दर पर बच्चों को शिक्षक अंडा कहां से खिला पायेंगे़

उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) योजना समिति से अपील की है कि वर्तमान समय में अंडे के बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी दर तय की जाये़ इससे बेहतर होगा कि अंडा के स्थान पर सभी बच्चे को मौसमी फल ही दिया जाये़ उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को संगठन के राज्यस्तरीय बैठक में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन