गृहरक्षकों को अब ई-कमान से मिलेगी ड्यूटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रिश्वतखोरी के नहीं होंगे शिकार मुंगेर : ड्यूटी बांटने में पारदर्शिता लाने व सभी होमगार्ड के जवानों को एक समान ड्यूटी देने के लिए विभाग ने नयी रणनीति बनायी है. अब गृह रक्षकों को ई-कमान के आधार पर ड्यूटी मिलेगी. इसके लिए सभी प्रक्रिया लगभग पुरी कर ली गयी है. ई-कमान योजना के तहत जिलेभर […]
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के नहीं होंगे शिकार
मुंगेर : ड्यूटी बांटने में पारदर्शिता लाने व सभी होमगार्ड के जवानों को एक समान ड्यूटी देने के लिए विभाग ने नयी रणनीति बनायी है. अब गृह रक्षकों को ई-कमान के आधार पर ड्यूटी मिलेगी. इसके लिए सभी प्रक्रिया लगभग पुरी कर ली गयी है. ई-कमान योजना के तहत जिलेभर के गृहरक्षकों का डाटा बेस तैयार किया हो चुका है. यह जानकारी बिहार गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा ममता कुमारी ने दी.
उन्होंने कहा कि अब सभी गृहरक्षकों का कमान ई-कमान के तहत काटा जायेगा. मुंगेर में अब भी 32 गृहरक्षकों का बैंक खाता अप्राप्त है. जबकि 45 गृहरक्षकों का मोबाइल संख्या प्राप्त नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि सभी गृहरक्षकों को ए और बी ग्रेड में बांटा जाना है. ए में सामान्य गृह रक्षकों को शामिल किया गया है. जबकि बी ग्रेड को 15 हिस्सों में बांटा गया है.
इन 15 ग्रेडों में जो भी गृह रक्षक अपना नाम दर्ज करवाना चाहेंगे. वैसे गृहरक्षक 10 नवंबर तक अपना नाम दर्ज करवा ले. जिसके बाद उन सभी गृहरक्षकों का कमान मुख्यालय पटना से काटा जायेगा. उन्होंने गृहरक्षकों से अपील किया कि वे अपना खाता संख्या व मोबाइल नंबर तथा ग्रेडिंग का कार्य जल्द से जल्द कार्यालय उपलब्ध करवा दे.
मोबाइल पर हिंदी में मिलेगी सूचना
गृहरक्षकों को सुविधा पहुंचाने के लिए ई-कमान काटने की व्यवस्था की गयी है. ई-कमान कटने के बाद गृहरक्षकों को मोबाइल पर मैसेज जायेगा. जो हिंदी में रहेगा. जिसे गृहरक्षक आसानी से पढ़ सकते है. मैसेज में उन्हें सूचना दी जायेगी कि किस पोस्ट पर उनकी तैनाती की गयी है और कब उन्हें ड्यूटी पर जाना है.
क्या होगा फायदा
सभी होमगार्डों को काम मिले उसी उद्देश्य से ई-कमान काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. राज्य स्तर पर सभी होमगार्डों का डाटा बेस कम्प्यूटर में तैयार हो जाने पर जिस जिले में जवानों की जरूरत होगी वहां आसानी से इनकी ड्यूटी लगायी जा सकती है. साथ ही कमान काटने की प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी.
रोज मिलता है चार सौ भत्ता
मुंगेर जिले में 1514 होमगार्ड हैं. जिसमें 68 महिला शामिल है. इनमें कुछ हॉस्पीटल, बिजली विभाग कार्यालय, कौशल विकास केंद्र, बैंक, दूरसंचार कार्यालय सहित अनेक कार्यालयों तथा विभिन्न थानों में गृहरक्षक ड्यूटी करते हैं. अभी पुरानी पद्धति से कमान काटा जाता है, जिसके आधार जवान ड्यूटी करते हैं. रोज के हिसाब से चार सौ रुपया इन्हें भत्ता मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










