चोरी की चार बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक छोड़ कर भागे चोर की निशानदेही पर की गयी छापेमारी विभिन्न जगहों से छह युवकों को किया गिरफ्तार मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से जहां चार मोटर साइकिल जब्त किया. वहीं इस मामले में छह मोटरसाइकिल चोर को भी […]
विज्ञापन
बाइक छोड़ कर भागे चोर की निशानदेही पर की गयी छापेमारी
विभिन्न जगहों से छह युवकों को किया गिरफ्तार
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से जहां चार मोटर साइकिल जब्त किया. वहीं इस मामले में छह मोटरसाइकिल चोर को भी गिरफ्तार किया है. जिसकी निशानदेही पर विभिन्न थाना पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही. हालांकि पुलिस अब तक चोर गिरोह के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है.
बताया जाता है कि लल्लू पोखार निवासी एक व्यक्ति की सुजुकी मोटरसाइकिल लल्लू पोखर से ही चोरी हो गयी. इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने कासिम बाजार थाना को सूचना दी और खुद मोटर साइकिल की खोज में जुट गये. कुछ देर बाद वह मोटरसाइकिल लल्लू पोखर में ही चोरों ने छोड़ दिया. मोटर साइकिल पुराना था इसलिए चोरों ने उसे लल्लू पोखर में छोड़ दिया.
लेकिन डिक्की से चोर ने सभी कागजात चुरा लिये. इसी दौरान एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि उसी चोर के पास से वह कागजात भी बरामद हुआ जो डिक्की से गायब हुआ था. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई चोरों के बारे में बताया. जिसके बाद कासिम बाजार, कोतवाली, मुफस्सिल, पूरबसराय, वासुदेवपुर पुलिस ने टोली में बंट कर छापेमारी प्रारंभ की. इस दौरान पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार किया. जिसमें दिलावरपुर के सूरज कुमार, लल्लूपोखर के मनीष, राजा एवं घोषी टोला के कुंदन कुमार सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें कई वेटरन चोर है और एक युवक मोटर साइकिल मिस्त्री है.
कहा जा रहा है कि इनके कब्जे से दो ग्लैमर मोटर साइकिल, एक सीबीजेड एवं एक स्पलेंडर मोटर साइकिल को जब्त किया गया है. पुलिस मोटर साइकिल चोर गिरोह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










