मां सीता ने मुंगेर में किया था छठ, निशानी है सीताचरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

बबुआ घाट से तीन किमी दूर गंगा के बीच पर्वत पर ऋषि मुद्गल के आश्रम में मां सीता ने किया था छठ मुंगेर : छठ पूजा का मुंगेर में विशेष महत्व है. आनंद रामायण के अनुसार मुंगेर जिला के बबुआ घाट से तीन किलोमीटर गंगा के बीच में पर्वत पर ऋषि मुद्गल के आश्रम में […]
विज्ञापन
बबुआ घाट से तीन किमी दूर गंगा के बीच पर्वत पर ऋषि मुद्गल के आश्रम में मां सीता ने किया था छठ
मुंगेर : छठ पूजा का मुंगेर में विशेष महत्व है. आनंद रामायण के अनुसार मुंगेर जिला के बबुआ घाट से तीन किलोमीटर गंगा के बीच में पर्वत पर ऋषि मुद्गल के आश्रम में मां सीता ने छठ किया था. जहां मां सीता ने छठ किया था वह स्थान वर्तमान में सीता चरण मंदिर के नाम से जाना जाता है. जो आज भी मां सीता के छठ पर्व की कहानी को दोहराता है.
मंदिर का गर्भ गृह साल में छह माह समाया रहता है गंगा में: इस मंदिर का गर्भ गृह साल के छह महीने गंगा के गर्भ में समाया रहता है. जबकि गंगा का जल स्तर घटने पर 6 महीने ऊपर रहता है. ऐसा माना जाता है कि मंदिर के प्रांगण में छठ करने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है. आनंद रामायण के अनुसार राम द्वारा रावण का वध किया गया था.
चूंकि रावण एक ब्रह्मण था इसलिए राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा. इस ब्रह्म हत्या के पापमुक्ति के लिए आयोध्या के कुलगुरु मुनि वशिष्ठ ने मुगदलपुरी (वर्तमान में मुंगेर) में ऋषि मुग्दल के पास राम सीता को भेजा. भगवान राम को ऋषि मुद्गल ने वर्तमान कष्टहरणी घाट में ब्रह्महत्या मुक्ति यज्ञ करवाया और माता सीता को अपने आश्रम में ही रहने का आदेश दिया. चूकि महिलाएं यज्ञ में भाग नही ले सकती थी. इसलिए माता सीता ने ऋषि मुद्गल के आश्रम में रहकर हीं उनके निर्देश पर षष्ठी व्रत किया. सूर्य उपासना के दौरान मां सीता ने अस्ताचलगामी सूर्य को पश्चिम दिशा की ओर तथा उदीयमान सूर्य को पूरब दिशा की ओर अर्घ्य दिया था. आज भी मंदिर के गर्भ गृह में पश्चिम और पूरब दिशा की ओर माता सीता के पैरों के निशान मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










