श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की चित्रगुप्त पूजा

Published at :22 Oct 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की चित्रगुप्त पूजा

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मुंगेर : मुंगेर जिले में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा दर्जनों स्थानों पर समारोहपूर्वक मनायी गयी़ मुंगेर मुख्यालय स्थित पूरबसराय चित्रगुप्त मंदिर में जहां पूरे विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी़ वहीं शहर के मकससपुर, शास्त्रीनगर एवं वासुदेवपुर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कायस्थ […]

विज्ञापन

मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुंगेर : मुंगेर जिले में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा दर्जनों स्थानों पर समारोहपूर्वक मनायी गयी़ मुंगेर मुख्यालय स्थित पूरबसराय चित्रगुप्त मंदिर में जहां पूरे विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी़ वहीं शहर के मकससपुर, शास्त्रीनगर एवं वासुदेवपुर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा की़ इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया़ भगवान चित्रगुप्त महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव शनिवार को पूरबसराय स्थित मंदिर में सामुहिक पूजन एवं हवन कार्यक्रम के साथ हुआ¯. इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया और सहभोज का आनंद उठाया़ देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कलश विसर्जन रविवार को किया जायेगा. मौके पर जिला चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार, संयोजक किशोर कुमार सिन्हा, महामंत्री राजेशनंद किलियार, संजीव सिन्हा, नीरज कुमार, शिखा सिन्हा, सर्वजीत कुमार, संतोष सहाय, मुकेश सिन्हा ने भरपूर सहयोग किया.
तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र के बिहमा गांव स्थित निर्माणाधीन अंगकीय चित्रगुप्त मंदिर सह धर्मशाला में शनिवार को चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ चित्रांश परिवार द्वारा किया गया. मौके पर तारापुर अनुमंडल एवं बांका जिला के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत दर्जनों चित्रांश परिवार ने हिस्सा लिया़ चित्रगुप्त समाज के सचिव हरे कृष्ण वर्मा ने उपस्थित चित्रांश को कहा कि निर्माणाधीन मंदिर को पूर्ण करने के लिए सबों के सहयोग की जरूरत है़ तारापुर के अलावे बढौनिया, मासूमगंज सहित माधोडीह एवं अन्य कई मंदिरों में महाराज चित्रगुप्त की पूजा अर्चना लोगों ने किया़ पूजा के पश्चात उपस्थित चित्रांश परिवार में बाल-विवाह पर रोक लगाने एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर महाराज चित्रगुप्त के समक्ष जागरूकता फैलाने का शपथ लिया़ मौके पर डॉ सीएस वर्मा, प्रदीप कुमार दास, मनोज वर्मा, रवींद्र वर्मा, नीरज कुमार वर्मा, चंद्रशेखर कुमार विष्णु, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, सोनू कुमार वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, ओमकार वर्मा, राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन