बिहार-झारखंड का वांछित अपराधी बबन सिंह गिरफ्तार

Published at :14 Oct 2017 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-झारखंड का वांछित अपराधी बबन सिंह गिरफ्तार

टेटियाबंबर : बिहार एवं झारखंड में हत्या सहित कई अन्य संगीन मामलों में संलिप्त अपराधी बबन सिंह को टेटिया पुलिस ने शुक्रवार को मंजुरा गांव से गिरफ्तार किया. उसके विरुद्ध मुंगेर, भागलपुर, धनबाद व देवघर जिले में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं. खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने बताया कि बबन सिंह लगभग […]

विज्ञापन

टेटियाबंबर : बिहार एवं झारखंड में हत्या सहित कई अन्य संगीन मामलों में संलिप्त अपराधी बबन सिंह को टेटिया पुलिस ने शुक्रवार को मंजुरा गांव से गिरफ्तार किया. उसके विरुद्ध मुंगेर, भागलपुर, धनबाद व देवघर जिले में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं. खड़गपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने बताया कि बबन सिंह लगभग 10 कांडों में वांछित है.

जिसमें हत्या, लूट सहित अन्य मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया था और आज उसे गिरफ्तार किया गया. इस टीम में टेटियाबंबर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं हरपुर थानाध्यक्ष शामिल थे.

इधर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि बबन सिंह के विरुद्ध देवघर नगर थाना में हत्या का एक मामला कांड संख्या 74/11 दर्ज है. जबकि संग्रामपुर थाना में कांड संख्या 28/2004, 54/2010, 7/2004, 55/2007, 59/2007, बाथ थाना भागलपुर में लूट के कांड संख्या 42/10 तथा धनबाद के एक हत्या के मामले में आरोपित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन