भगत सिंह चौक पर 1.26 लाख रुपये की छिनतई

Published at :13 Oct 2017 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर 1.26 लाख रुपये की छिनतई

मुंगेर : त्योहार नजदीक आते ही शहर में एक बार फिर से मोटर साइकिल सवार उचक्कों ने अपना उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. बुधवार को जिस महिला थाना के सामने पुलिस अधीक्षक ने शक्ति वाहिनी गश्ती दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उससे महज 50 गज की दूरी पर भगत सिंह चौक […]

विज्ञापन
मुंगेर : त्योहार नजदीक आते ही शहर में एक बार फिर से मोटर साइकिल सवार उचक्कों ने अपना उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. बुधवार को जिस महिला थाना के सामने पुलिस अधीक्षक ने शक्ति वाहिनी गश्ती दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उससे महज 50 गज की दूरी पर भगत सिंह चौक के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1.26 लाख रुपये छीन लिया. वह अपने पिता के पेंशन की राशि प्रधान डाकघर से निकाल कर जा रहा था. घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गयी है.
लेकिन अबतक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है. बताया जाता है कि शहर के दिलावरपुर बक्सा गली निवासी मो. जावेद परवेज अपने पिता मो. मोहीतउद्दीन के प्रधान डाकघर से 1.26 लाख रुपये की निकासी की. जो पेंशन की राशि थी.
प्रधान डाकघर से वह राशि की निकासी कर एसबीआइ मुख्य शाखा में जमा कराने के लिए पैदल ही जा रहा था. जब वह भगत सिंह चौक पशु अस्पताल के समीप पहुंचा कि पीछे से अपाचे मोटर साइकिल सवार उचक्कों ने रुपयों से भरा थैला झपटते हुए घोषीटोला की ओर भाग गया. पीड़ित ने बताया कि उसके पिता लकवा के शिकार है. जिसके कारण वह पैसा निकासी करने आया था. पीड़ित ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन