व्यवसायी की हत्या की फिराक में घूम रहे शूटर धराये

Published at :11 Oct 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी की हत्या की फिराक में घूम रहे शूटर धराये

खैनी व्यवसायी से एक लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी व्यवसायी के घर में लगे सीसीटीवी में पूरा वीडियो कैद मुंगेर/जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड, नयागांव निवासी खैनी व्यवसायी मुकेश चौरसिया से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की फिराक में घूम रहे दो शूटर को […]

विज्ञापन
खैनी व्यवसायी से एक लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी
व्यवसायी के घर में लगे सीसीटीवी में पूरा वीडियो कैद
मुंगेर/जमालपुर : इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड, नयागांव निवासी खैनी व्यवसायी मुकेश चौरसिया से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की फिराक में घूम रहे दो शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. व्यवसायी ने ही दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले किया है. दोनों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गयी है. एक अपराधी की पहचान जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मणीग्राम टोहटा निवासी महेश मंडल के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गयी है, वहीं दूसरा अपराधी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी गोपाल साह का पुत्र रवि कुमार साह है. लेकिन किसके कहने पर दोनों रंगदारी मांगने गये थे. इसका राज पुलिस अब तक गिरफ्तार अपराधियों से उगलवा नहीं सकी है.
1 अक्तूबर को अपाचे मोटर साइकिल से दो अपराधी खैनी व्यवसायी मुकेश चौरसिया के नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड स्थित स्थित आवास पर गये. अपराधियों ने उससे एक लाख रुपये की की रंगदारी मांगी. व्यवसायी ने डर से 10 हजार रुपया देकर दोनों को तत्काल हटा दिया. लेकिन बाद में उसने पैसा नहीं पहुंचाया. इस कारण दोनों अपराधी 5 एवं 6 अक्तूबर को फिर से व्यवसायी की हत्या की नीयत से पिस्तौल के साथ उसके घर पर पहुंचे. उस समय व्यवसायी नहीं मिला. परंतु अपराधियों को शायद यह पता नहीं था कि व्यवसायी ने अपने मकान में सीसीटीवी लगा रखा है और जब वह अपने हाथों में हथियार लेकर अपने शिकार के दरवाजे पर पहुंचा था, तो उसकी हरकतों को सीसीटीवी फुटेज ने कैद कर लिया है. इस बीच दोनों अपराधी जमालपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना अपनी शिकार की तालाश में जुटा रहा. अगर व्यवसायी मिलता, तो निश्चित रूप से उसकी हत्या अपराधियों द्वारा कर दी जाती. अपराधियों की सारी करतूत व्यवसायी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के अलावा इस्ट कॉलोनी थाना द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. व्यवसायी मुकेश ने इस संबंध में इस्ट कॉलोनी थाना में दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 55/17 दर्ज करायी थी. इसी बीच 9 अक्तूबर को व्यवसायी अपने कुछ साथियों के साथ सुजावलपुर के एक मित्र के घर जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन