शहर की सड़कों पर तीन दिनों तक नहीं दौड़ेगा इ-रिक्शा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : पुलिस द्वारा इ-रिक्शा की धर-पकड़ से परेशान चालकों ने तीन दिनों तक शहर की सड़कों पर इ-रिक्शा नहीं चलाने का निर्णय लिया है. इ-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष जफर अहमद ने इसकी सूचना प्रमंडलीय आयुक्त को देते हुए कहा कि इस तीन दिनों में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया […]
विज्ञापन
मुंगेर : पुलिस द्वारा इ-रिक्शा की धर-पकड़ से परेशान चालकों ने तीन दिनों तक शहर की सड़कों पर इ-रिक्शा नहीं चलाने का निर्णय लिया है. इ-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष जफर अहमद ने इसकी सूचना प्रमंडलीय आयुक्त को देते हुए कहा कि इस तीन दिनों में पुलिस की ज्यादती के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही बुधवार को एक शिष्टमंडल आयुक्त से मिलकर उन्हें अपने मांगों का एक ज्ञापन सौंपेगा.
बताया जाता है कि शहर की सड़कों पर बिना निबंधन के ही सैकड़ों की संख्या में इ-रिक्शा का परिचालन हो रहा है. जबकि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ ने इ-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने इ-रिक्शा का निबंधन परिवहन विभाग में कराना सुनिश्चित करें. बाजवजूद इसके बिना निबंधन के ही इ-रिक्शा बिक्री का कारोबार और सड़कों पर सवारी ढोने का काम किया जा रहा है. मंगलवार को मुंगेर पुलिस ने भगत सिंह चौक पर लगभग 10 इ-रिक्शा को बिना निबंधन परिचालन करने के कारण पकड़ लिया. जिसका विरोध इ-रिक्शा चालक संघ द्वारा किया जा रहा है.
तीन दिनों तक नहीं चलेगा इ-रिक्शा : इ-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष जफर अहमद ने कहा है कि इ-रिक्शा का परिचालन तीन दिनों तक बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि जिला परिवहन विभाग द्वारा अचानक र्निणर्य लिया गया कि इ-रिक्शा का निबंधन होगा. लेकिन विभाग ने इसके लिए समय नहीं दिया. अब पुलिस द्वारा इ-रिक्शा को पकड़ रही है. जिससे चालकों की परेशानी बढ़ गयी है और आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो गयी है. संघ ने निर्णय लिया कि अगले तीन दिनों तक चालक इ-रिक्शा का परिचालन पुरी तरह से बंद रखेंगे और इस दौरान शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि संघ का एक शिष्टमंडल बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त से मिलकर इस मनमानी पर रोक लागने की मांग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










