पानी भरने को लेकर कैदियों ने की मारपीट

Published at :11 Oct 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
पानी भरने को लेकर कैदियों ने की मारपीट

मुंगेर : मुंगेर मंडल कारा में मंगलवार की सुबह चापाकल पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें तीन कैदी आंशिक रूप से घायल हो गये. मंडल कारा में तैनात जवानों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत किया. तीनों घायलों का इलाज मंडल कारा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर मंडल कारा में मंगलवार की सुबह चापाकल पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें तीन कैदी आंशिक रूप से घायल हो गये. मंडल कारा में तैनात जवानों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत किया. तीनों घायलों का इलाज मंडल कारा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जबकि जेल प्रशासन ने मारपीट की घटना से इंकार किया है.

बताया जाता है कि सुबह लगभग 6:40 से 7 बजे के बीच एक कैदी शौच से आकर चापाकल पर हाथ धो रहा था. तभी एक कैदी शौच वाला डिब्बा लेकर वहां पहुंचा और तुरंत पानी भरने का प्रयास किया. पहले से हाथ धो रहे कैदी ने यह कहते हुए मना किया कि पहले मुझे हाथ धोने दो. इस कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गाली-गलौज होने लगा. देखते ही देखते दो खेमे में कैदी बंट गये और तनातनी होने लगी. बताया जाता है कि दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट भी हुई. जिसमें तीन कैदी आंशिक रूप से घायल हो गये.
सुरक्षा में तैनात जवानों ने मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया. बाद में तीनों कैदी से लिखित लिया गया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. जेलर निर्मल कुमार प्रभात ने कहा कि हल्की-फुल्की बहस हुई थी. मारपीट व घायल होने की बात बेबुनियाद है.
मुंगेर : मुंगेर मंडल कारा में मंगलवार की सुबह चापाकल पर पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें तीन कैदी आंशिक रूप से घायल हो गये. मंडल कारा में तैनात जवानों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत किया. तीनों घायलों का इलाज मंडल कारा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जबकि जेल प्रशासन ने मारपीट की घटना से इंकार किया है.
बताया जाता है कि सुबह लगभग 6:40 से 7 बजे के बीच एक कैदी शौच से आकर चापाकल पर हाथ धो रहा था. तभी एक कैदी शौच वाला डिब्बा लेकर वहां पहुंचा और तुरंत पानी भरने का प्रयास किया. पहले से हाथ धो रहे कैदी ने यह कहते हुए मना किया कि पहले मुझे हाथ धोने दो. इस कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गाली-गलौज होने लगा.
देखते ही देखते दो खेमे में कैदी बंट गये और तनातनी होने लगी. बताया जाता है कि दोनों पक्षों में हल्की-फुल्की मारपीट भी हुई. जिसमें तीन कैदी आंशिक रूप से घायल हो गये. सुरक्षा में तैनात जवानों ने मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया. बाद में तीनों कैदी से लिखित लिया गया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. जेलर निर्मल कुमार प्रभात ने कहा कि हल्की-फुल्की बहस हुई थी. मारपीट व घायल होने की बात बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन