खनखन खनकेला कंगनवां माई तोरे अंगनवां...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्ति जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु मुंगेर : प्रसिद्ध शक्ति पीठ चंडिका स्थान में गुरुवार को महाअष्टमी की शाम मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें टीवी कलाकार एवं स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर […]
विज्ञापन
शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भक्ति जागरण में झूमते रहे श्रद्धालु
मुंगेर : प्रसिद्ध शक्ति पीठ चंडिका स्थान में गुरुवार को महाअष्टमी की शाम मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया. जिसमें टीवी कलाकार एवं स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. टीवी कलाकार सुनील मिश्रा ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने सर्वेश्वरी जगदीश्वरी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, झूलो हो चंडी मां गीत प्रस्तुत किया. उन्होंने माता की आरती को बेहतरीन अंदजा में प्रस्तुत किया.
कलाकार विजया सिंह ने भी कई भक्ति गीत गीतों की प्रस्तुती की. उन्होंने खनखन खनकेला कंगनवां माई तोरे अंगनवां में गीत प्रस्तुत किया तो लोग वाह-वाह कर उठे. ओ मां मेरी पथ रखियों सदा झुलेवाली माता गा कर उन्होंने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया. सागर मिश्रा ने भी माता को समर्पित कई गीतों की प्रस्तुति की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










