सवारी गाड़ी में रिटायर्ड फौजी की गोली मार हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

जमालपुर : बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 53497 अप भागलपुर-जमालपुर सवारी गाड़ी में गोली मार कर एक रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी. उनका शव जमालपुर में रेल पुलिस द्वारा बरामद किया गया. उसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर, […]
विज्ञापन
जमालपुर : बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 53497 अप भागलपुर-जमालपुर सवारी गाड़ी में गोली मार कर एक रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी. उनका शव जमालपुर में रेल पुलिस द्वारा बरामद किया गया. उसे बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया.
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर, शास्त्रीनगर निवासी उमेश प्रसाद साह के रूप में की गयी है. वे सेना से रिटायर हो कर सिलीगुड़ी में कार्यरत थे. बताया गया कि बुधवार की रात यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल कर मध्य रात्रि के बाद करीब 02:18 बजे जमालपुर स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची. टीएक्सआर के कर्मचारियों द्वारा मेंटेनेंस के दौरान पाया गया कि बोगी संख्या इआर-02488 में एक व्यक्ति का शव है.
इसे देख एएसएम को सूचना दी गयी. एएसएम से प्राप्त मेमो के आधार पर रेल थाना के अधिकारी सक्रिय हुए तथा शव को बोगी से उतारा गया. मृत रिटायर्ड जवान का शव बोगी के दूसरे खटाल में ऊपर वाली सीट पर अौंधे मुंह पड़ा हुआ था. वहां काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था. थानाध्यक्ष कृपासागर ने बताया कि इस संबंध में रेल थाना में हत्या को लेकर कांड संख्या 75/17 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










