बच्चों को खिलायी गयी कृमि नाशक दवा

Published at :10 Aug 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को खिलायी गयी कृमि नाशक दवा

मुंगेर : कृमि मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर आदर्श मध्य विद्यालय बासुदेवपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलायी गयी़ कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बच्चों को दवा खिला कर किया़ मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे़ डीएम ने बच्चों को जागरूक हो कर […]

विज्ञापन

मुंगेर : कृमि मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर आदर्श मध्य विद्यालय बासुदेवपुर में बुधवार को स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलायी गयी़ कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने बच्चों को दवा खिला कर किया़ मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे़ डीएम ने बच्चों को जागरूक हो कर दवा खाने की सलाह दी, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास हो सके. साथ ही बच्चों को साफ पानी पीने, नाखून साफ रखने, खाने से पहले तथा शौच जाने के बाद साबून से हाथ धोने की सलाह दी़ सिविल सर्जन ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जाती है.

बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों का कृमि मुक्त होना आवश्यक है. कृमि संक्रमण से कुपोषण, खून की कमी, भूख ना लगना, बेचैनी, पेट में दर्द व सूजन, उल्टी और दस्त जैसी समस्या होती है. ऐसे में प्रत्येक वर्ष सरकारी स्तर से कृमि मुक्ति के लिए विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जाती है. 10 अगस्त को जिले भर में एक साथ सभी सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को यह दवा खिलायी जायेगी़

मौके पर एसीएमओ योगेंद्र प्रसाद, डीआइओ डॉ मो. अताउर रहमान, डीपीएम मो. नसीम, चिकित्सा पदाधिकारी ध्रुव प्रसाद, बीएचएम उमेश प्रसाद, डॉ मुकेश कुमार, डॉ कुमार देवव्रत, प्रधानाध्यापक प्रखर प्रकाश तथा अन्य शिक्षक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन