शहीदों के बलिदान से देश प्रगति की ओर है अग्रसर

Published at :10 Aug 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के बलिदान से देश प्रगति की ओर है अग्रसर

कार्यक्रम. भाजपा ने शहीदों को किया याद, निकाली रैली शहीद महेंद्र गोप के स्मारक पर किया माल्यार्पण अमरपुर : भाजपा ने नौ अगस्त महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर बुधवार को शहीद महेंद्र गोप के स्मारक पर माल्यार्पण किया. भाजपा नेता अमरपुर के पूर्व प्रत्याशी मृणाल शेखर के नेतृत्व में अमरपुर प्रखंड […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. भाजपा ने शहीदों को किया याद, निकाली रैली

शहीद महेंद्र गोप के स्मारक पर किया माल्यार्पण
अमरपुर : भाजपा ने नौ अगस्त महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित होकर बुधवार को शहीद महेंद्र गोप के स्मारक पर माल्यार्पण किया. भाजपा नेता अमरपुर के पूर्व प्रत्याशी मृणाल शेखर के नेतृत्व में अमरपुर प्रखंड के भरको रामपुर गांव स्थित शहीद के स्मारक पर माल्यार्पण किया एवं गांव में स्कूली छात्रों की ओर से रैली भी निकाली गयी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज इन्हीं शहीदों के बलिदान से देश स्वतंत्र होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. आगे उन्होंने कहा कि हमलोगों को इन शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने की जरूरत है. ताकि इनका दिया गया बलिदान सार्थक हो सके. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा, महामंत्री प्रितम साह, रामदेव भगत, मणिकांत, नीरज, देवानंद एवं सोनेलाल सहित कई लोग मौजूद थे.
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के एसकेएम पब्लिक स्कूल ढाढी पकरिया के प्रशाल में बुधवार को अंग्रेजों भारत छोड़ो विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक अश्विनी कुमार ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ सुधीर प्रसाद सिंह व बीएड संकाय के प्राचार्य डॉ मुरलीधर सिंह थे. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत घोष व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने आकर्षक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी. विद्यालय शिक्षिका नेहा ने आकर्षक गीत ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’ गाया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिजीत घोष ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित अतिथियों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापन किया. बीएड कॉलेज के प्राचार्य डाॅ एमडी सिंह ने विस्तार से भारत छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय महत्व पर व्याख्यान दिया. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक गोपाल प्रसाद सिंह, उत्तम सिंह, संजय सिंह, अवनीश कुमार, भास्कर मोहन, प्रदीप कुमार, सोनू गुप्ता, मणिकांत यादव, नेहा कुमारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन