जमालपुर में चाचा व भाभी की गला रेत कर की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला की घटना जमालपुर : जमालपुर शहर के बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला में सोमवार की अहले सुबह एक सनकी युवक ने अपने चाचा व चचेरी भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस वारदात में युवक ने चचेरे भाई को भी जहां गले पर हमला कर गंभीर रूप […]
विज्ञापन
बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला की घटना
जमालपुर : जमालपुर शहर के बड़ी आशिकपुर खट्टिक टोला में सोमवार की अहले सुबह एक सनकी युवक ने अपने चाचा व चचेरी भाभी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस वारदात में युवक ने चचेरे भाई को भी जहां गले पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, वहीं चचेरी बहन को भी घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. वहीं एसपी आशिष भारती ने परिजनों से घटना के संदर्भ में गहन पूछताछ की. पुलिस ने देर रात घटना के आरोपित सत्तन हाड़ी को गिरफ्तार कर लिया.
आशिकपुर खट्टिक टोला निवासी अवकाश प्राप्त रेलकर्मी जगदीश हाड़ी का सगा भतीजा सत्तन हाड़ी रविवार की रात उसके घर पहुंचा था. वह पटना में रहता है. रात में परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो गये. सोमवार के तड़के करीब साढ़े तीन बजे सत्तन हाड़ी ने घर में
मुंगेर : जमालपुर में…
सो रहे अपने 72 वर्षीय चाचा जगदीश हाड़ी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने घर में सो रही अपनी भाभी 28 वर्षीया सीमा देवी की गला रेत डाला. साथ ही सीमा देवी के पेट में धारदार हथियार से वार कर पेट फाड़ डाला. दाेनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर हत्या के उन्माद में सत्तन ने चचेरे भाई किरण हाड़ी के गले पर भी प्रहार किया जिससे उसका गला बुरी तरह से जख्मी हो गया. साथ ही सत्तन ने अपनी चचेरी बहन रंजीता देवी पर भी धारदार हथियार से उसके पेट और बाजू पर ताबड़तोड़ हमला किया. इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना को अंजाम देकर सत्तन हाड़ी फरार हो गया. जबकि गंभीर रूप से घायल भाई किरण हाड़ी और बहन रंजीता देवी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पहले पीएचसी लाया, जहां से उन्हें बिना कोई प्राथमिक उपचार के ही मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि मुंगेर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया. पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले का कारण संपत्ति विवाद या अवैध संबंध बता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










