देसी शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Published at :08 Aug 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब जब्त, चार गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने शराब तस्करों के नेटवर्क का किया खुलासा मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने एक शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने 90 पाउच देशी मशालेदार शराब के साथ सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन

मुंगेर पुलिस ने शराब तस्करों के नेटवर्क का किया खुलासा

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने एक शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस ने 90 पाउच देशी मशालेदार शराब के साथ सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग मोटर साइकिल से अरगड़ा रोड तीनवटिया चौक की ओर से शराब लेकर जा रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से देशी मशालेदार शराब का पाउच पकड़ा गया. गिरफ्तार व्यक्ति खगड़िया जिला का रहने वाला बोधु साह एवं बरौनी निवासी विनोद साह है. जो लखीसराय जिले के अभयपुर पीरी बाजार में रहता है. मुंगेर में दोनों शराब माफिया से शराब लेकर बिक्रेताओं को डिलिवरी देता था. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर अड़गरा रोड़ निवासी सुरेश मोदी एवं विजय मंडल को गिरफ्तार किया.
जहां से देशी मशालेदार शराब बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि सुरेश मोदी बोरा का कारोबार करता है. वह झारखंड के जिलों से शराब बोरा के कारोबार के माध्यम से मुंगेर लाने का काम करता है. वह शराब लाकर डीलर विजय कुमार उर्फ विजय मंडल को उपलब्ध कराता था. विजय मंडल एवं उसका बेटा उत्तम कुमार उस शराब को अपने एजेंट के माध्यम से बिक्री करने वाले लोगों को मुहैया कराता था. ये लोग डायरेक्ट पहचान वाले उपभोक्ताओं को खाली बोतल में शराब उपलब्ध कराने का काम करता था. छापेमारी में कासिम बाजार थानाध्यक्ष राजेश शरण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन